नन्हे शिल्पकारो द्वारा हस्त निर्मित पेपर बैग द्वारा मनाया गया " पेपर बैग दिवस ' ...
धरती की सुंदरता एवं स्वच्छता के लिए घातक प्लास्टिक बैग के दुष्परिणामों से अवगत करवाने हेतु आज भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल , सेक्टर 39, चंडीगढ़ मार्ग लुधियाना में पेपर बैग दिवस अत्यंत उत्साहपूर्वक मनाया गया जिसमें शिशु वाटिका के नन्हे मुन्ने छात्रों ने अपनी नन्हे हाथों से पेपर बैग को सजाकर कला का प्रदर्शन किया। कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने समाचार पत्रों एवं क्राफ़्ट पेपर द्वारा बैग निर्माण, बैग सजावट जैसी गतिविधियों के द्वारा प्लास्टिक बैग के घातक परिणामों के प्रति जागरूकता का प्रसार किया । विद्यार्थियों ने अपने द्वारा बनाए पेपर बैग की प्रस्तुति एक कार्यशाला के द्वारा प्रस्तुत की।
प्रधानाचार्या श्रीमती उपासना मोदगिल जी ने बच्चों को भविष्य में भी पेपर बैग का उपयोग करने की प्रेरणा दी एवं प्लास्टिक के बैग के दुष्परिणामों से अवगत करवाते हुए इसका पूर्णतया बहिष्कार करने का संदेश दिया।